रायपुर : कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी विधानसभा के लिए निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं। विधायक मनोज मंडावी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी और सभी सदस्यों ने इस पर हस्ताक्षर किए। प्रस्तावक के रूप में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह और बसपा विधायक केशव चंद्रा ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
सीएम भूपेश बघेल ने मनोज मंडावी के निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद मनोज मंडावी ने सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में सदन की उच्च परंपराओं का पालन कराना पहली प्राथमिकता होगी। बता दें कि मनोज मंडावी भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक है और कद्द्वार आदिवासी नेता के तौर पर जाने जाते हैं।
Add Comment